निःसंदेह आजकल भाजपा का न सिर्फ जनाधार बढ़ा है अपितु कई नए राज्यों में भाजपा अपनी सरकार बनाने में कामयाब भी रही है और शायद आगे भी दो -चार राज्यों में भाजपा की सरकारें बन जाए !
इसका मूल कारण है मोदी मैजिक ! जी हाँ आजकल भाजपा की लाइफ लाइन मोदी साहब ही हैं जिनके भरोसे भाजपा की नैया पार लग रही है !
लेकिन बड़ा सवाल यह कि मोदी साहब के बाद भाजपा का क्या होगा !
क्या भाजपा अपनी नीतियों के बल पर इस देश में अधिक दिनों तक राज्य कर पायेगी !
हमें तो नहीं लगता ! क्योंकि भाजपा का निचला कैडर में मोदी जैसा मैजिक व् शशक्त राजनेता नही दिखाई देता ! हो न हो मोदी के बाद भाजपा कि स्थिति आज कि कांग्रेस जैसी ही बन जाए !
क्योंकिं मोदी साहब के अतिरिक्त भाजपा में न ही कोई ईमानदार और शशक्त नेता है और न ही किसी को भाजपा के भविष्य कि चिंता है !
मोदी जी चुनाव जिताते जा रहे है और जिनके हाथो में सत्ता सौपी जा रही है वो मस्त होता जा रहा है !
यही भाजपा के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर रहे हैं !
No comments:
Post a Comment
hi freinds come with me.